पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

नाहन, 4 जून :जमटा  जमा दो विद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यावरण रेली, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, नारा लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में विवेकानन्द सदन की मुस्कान प्रथम, गांधी सदन की महक कश्यप द्वितीय, अंजली तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अब्दुल कलाम सदन, गांधी सदन की कृतिका शर्मा एवं पूजा ठाकुर क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रथम पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में विवेकानन्द सदन के सक्षम प्रथम, गांधी सदन की प्रीति जसवाल एवं हिमांशु ठाकुर क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्मी बाई सदन की ममता एवं विवेकानन्द सदन की साक्षी ठाकुर संयुक्त रूप से गांधी सदन की प्रिया ठाकुर द्वितीय एवं विवेकानन्द सदन की चंचल प्रथम, तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में साक्षी, महक एवं सानिया प्रथम, गांधी सदन की प्रीति, दिव्यान्शी एवं वैभव द्वितीय एवं लक्ष्मी बाई सदन की अंकिता अर्पित एवं कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे।

स्कुल की  प्रधानाचार्या ममता ठाकुर ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें इस धरती को प्रदूषण से मुक्त करना है। इस मौके पर  पंचायत प्रधान  जगदीश पुडींर, उपप्रधान नरेन्द्र ठाकुर, प्रधान जितेन्द्र ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। प्रात:कालीन सत्र में शिक्षा संवाद का आयोजन भी किया गया।