पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हॉरमनी ऑफ द पाइंस के गायक मनमोहन शर्मा का स्वागत

पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हॉरमनी ऑफ  द पाइंस के गायक मनमोहन शर्मा का स्वागत
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

नाहन, 4 मई: कलर्स टीवी पर आयोजित होने वाले टैलेंटेड शो हुनरबाज में हॉरमनी ऑफ द पाइंस तीसरा स्थान झटकने वाले, देश भर में अपनी पहचान बना चुके  हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हॉरमनी ऑफ  द पाइंस के गायक मनमोहन शर्मा का पैतृक पंचायत नहर सवार पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। टीम साथियों के साथ मनमोहन शर्मा ने शानदार योगदान दिया। ग्रैंड फिनाले मैं पहुंचने के बाद हिमाचल वापसी पर कई जगह हॉरमनी ऑफ द पाइंस टीम का स्वागत किया गया। मनमोहन शर्मा सोमवार शाम को अपने गांव नहर स्वार पहुंचे। पंचायत वासियों ने स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत घर में प्रधान अनीता देवी, उपप्रधान देशराज ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, समाजसेवी राजेंद्र शर्मा उपस्थित है। मनमोहन शर्मा के श्याम चंद शर्मा ने बताया कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हॉरमनी ऑफ  द पाइंस टीम के सभी सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।  उन्होंने अपने पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड से देश विदेश में पहचान बनाई है। मनमोहन शर्मा ने बताया कि यह सब ऑर्केस्ट्रा बैंड की टीमवर्क की मेहनत का नतीजा है कि आज हारमनी ऑफ द पाइंस विश्व भर में अपने गायन के लिए प्रसिद्ध हो चुका है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू के सहयोग से उन्हें हुनर बाज के मंच पर जाने का अवसर मिला। 3 महीनों तक चले हुनरबाज शो में उन्होंने कई तरह के उतार.चढ़ाव देखे। अंत मे ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे तथा फिनाले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकारए हिमाचल पुलिस तथा राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। मनमोहन शर्मा ने कहा कि हारमनी ऑफ द पाइंस पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड पिछले 22 वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है। मगर उसे देश.विदेश में हुनरबाज के मंच से विशेष पहचान मिली है।