नाहन: कालाअम्ब- पांवटा में 3 सड़क हादसों में 5 घायल, आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 मार्च :
जिला सिरमौर के पांवटा व कालाअम्ब क्षेत्रों में देहरादून- चंडीगढ़ हाइवे पर हुए 3 अलग अलग हादसों में 5 लोग घायल हो गए। इन मामलों में आरोपी चालकों के खिलाफएफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता कपिल पुत्र श्री हुक्मी राम शर्मा निवासी गांव मईला डा० कोटी धीमान, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के अनुसार वह ट्रक नम्बर HP17J-8232 में चंडीगढ़ से टाइल लोड कर हरिपुरधार जा रहा था।
रात करीब 10:20 बजे कालाआम्ब चौक के पास एक तेज रफ्तार डम्पर नम्बर HR58E-6503 ने ओवरटेक करते हुए ट्रक No. HP17E-3991 व उसके ट्रक को टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया कि हादसे में HRTC बस, मोटरसाइकिल व स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई तथा एक व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि पांवटा ब्लॉक में हुए एक हादसे के शिकायतकर्ता जाबिर पुत्र श्री शबीर अली निवासी गांव पातलियों, डाकघर बातामण्डी, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि दिनांक 13-03-2026 को रात करीब 9:15 बजे पिकअप यूनियन पातलियों के पास एक ट्रक/ट्राला नम्बर HR58E-0166 ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से बिना देखे यू-टर्न लेते हुए मोटरसाइकिल नम्बर HP17E-9725 को टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेगी ने बताया कि पांवटा के अन्य हादसे के शिकायतकर्ता रविशेख पुत्र श्री पूर्ण सिंह निवासी गांव पुरुवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के अनुसार दिनांक 13-03-2026 को वह अपने दोस्त प्रमजीत के साथ पांवटा साहिब मेले में आया था।
14 मार्च 2026 को रात करीब 12:30 बजे भेड़ेवाला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले ने प्रमजीत की मोटरसाइकिल नम्बर HP17G-4484 को टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया कि हादसे में प्रमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




