नाहन:15 लीटर अवैध शराब पकड़ी, पांवटा में एफआईआर दर्ज...
पांवटा ब्लॉक में नशे के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 15 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने गश्त के दौरन खोडोंवाला सिंघपुरा मानपूर देवडा तरफ जाते समय मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।
एसपी ने बताया आरोपी गोरख सिंहS/O भागा राम R/O गांव सिंगपूरा डा0 भगाणी त0 पांवटा साहिब के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी गोरख सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक लड़का मोटरसाईकिल पर गांव पुरुवाला कांशीपुर में आया । तालाशी के दौरान आरोपी कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव अजीवाला डा0 जामनीवाला तह0 पांवटा साहिब के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर दिया गया है।





