पारंगत सीनियर सेकंडरी स्कूल मे .....साई समिति के सदस्यो ने किया बच्चो का मार्गदर्शन....

पारंगत सीनियर सेकंडरी स्कूल  मे .....साई समिति के सदस्यो ने किया बच्चो का मार्गदर्शन....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  4 जून - 2023
सत्य साई समिति की ओर से  प्रोफेसर अमर सिंह चौहान  ने दिल को छु लेने वाली कहानियों के माध्यम से बच्चो को प्रेरित किया कि वह हर इंसान मे ईश्वर का रुप देखे और एक दुसरे की मदद करे, एक-दुसरे के प्रति सम्पूर्ण प्रेम भाव रखे व नफरत के भाव का परित्याग कर ईश्वर को स्वयं मे महसूस करे। सीमित से आए सभी आदरणीय सदस्यो ने बच्चो को मीठा खिलाकर उन्हे अपना आशीर्वाद दिया व स्कूल की तरक्की के लिए शुभकामनाये दी। स्कूल प्रांगण मे आयोजित पर्यावरण सप्ताह मे भी सभी ने  भाग लिया व बच्चो के उत्साह की प्रसंशा की।  अनूप भटनागर ओमकार जम्वाल  एल.के.पराशर ज ने बच्चो से बातचीत की और उनका  उचित मार्गदर्शन किया। अनूप भटनागर  ने बच्चो को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया व अपने बडो के प्रति आदर भाव, अपने साथी मित्रगण के साथ सहयोग भाव रखने के लिए प्रेरित किया । स्कूल की संचालक तन्वी नरुला  व प्रधानाचार्य दीपलाल  ने स्कूल मे आयोजित पर्यावरण सप्ताह मे भाग लेने के लिए सभी का  आभार प्रकट किया।