अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 फरवरी :
नाहन- रेणूका जी सड़क मार्ग पर मलगांव के नजदीक एक पिकअप ने मोटर साइकिल को टककर मार दी। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में मामला दर्ज किया गया है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता जगत सिंह चौहान पुत्र श्री जीत सिंह, निवासी गांव शिली अधोग, डाकघर कठवाड, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि ददाहु से नाहन की तरफ आते समय मलंगाव के पास पिकअप चालक गुरदीता सिंह पुत्र सवरण सिंह, निवासी गांव सलेमपुर शेरवा, राजपुरा, पटियाला, पंजाब ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया कि इस हादसे में मोटर साईकल चालक सतपाल व उसका साथी घायल हुआ है। एसपी ने बताया कि मोटर साईकिल का न0 HP85AA0546 तथा पिकअप का नम्बर PB19X3578 मालूम हुआ है। पुलिस थाना सदर नाहन में धारा 281, 125(a) भा0न0सं0 में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।