नाहन: अवैध पिस्टल समेत 8 जिंदा रौंद पकड़े, आरोपी के घर की तालाशी के दौरान हुई बरामदगी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 मार्च :
पांवटा क्षेत्र में लंबे अरसे से अवैध पिस्टल और देशी कट्टे के कारोबार चला रहे एक 22 साल के युवक के घर से एक अवैध पिस्टल व 8 जिंदा रौंद बरामद करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के एसपी एनएस नेगी बताया कि एसआईयू टीम जिला सिरमौर यह कामयाबी पाई है।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सुचना मिली कि मेहरबान उर्फ अरबाज पुत्र श्री कमरुदीन निवासी गाँव मैहरुवाला डाकघर भंगाणी तह0 पाँवटा साहिब जिला सिरमौर लंबे अरसे से इलाके में अवैध पिस्टल व देसी कटों का ईलाका में खरीद फरोख्त के धंधे में शामिल हैं ओर यह आरोपी अपराधिक प्रवृति का है । सूचना यहां भी थी कि वर्तमान समय में भी उसके पास एक अवैध रूप से पिस्टल है
नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के घर से तलाशी के दौरान एक पिस्टल तथा 02 मैगजीन के साथ कुल 8 जिन्दा रौन्द बरामद किए है।
एसपी ने बताया कि आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला मे आर्मस एक्ट की धारा 25, 30 के तहत एफआईआर दर्ज कर दी गई है।




