नाहन : 38.95 ग्राम चिट्टे समेत,2 तस्कर दबोचे, 4 दिन के पुलिस रिमांड में....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 जुलाई :
पुलिस ने राजगढ़ ब्लॉक में नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे 2 युवकों 38.95 ग्राम चिट्टा व 5 इन्सुलिन सिरिंज बरामद किए हैं।अदालत ने आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल राजगढ़ पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कार नंबर HP 63B-8448 में दो व्यक्ति चिट्टा लेकर जुन्गा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर वाहन को रोका।
एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट पर बैठे आकाशदीप उर्फ दीपू के पैरों के पास रखे काले रंग के बैग से 38.95 ग्राम हेरोइन तथा पांच प्रयुक्त इंसुलिन सिरिंज बरामद हुईं। वाहन चालक की पहचान हरिश चौहान (31 वर्ष), निवासी जुन्गा, जिला शिमला तथा दूसरे आरोपी की पहचान आकाशदीप (25 वर्ष), निवासी कोटला, जिला सोलन के रूप में हुई।
आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है
एसपी ने बताया कि आरोपियों को आज न्यायालय में पेश प्रस्तुत किया गया। अदालत ने 04 दिन के लिए पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




