नाहन: नशा करते हुए दबोचे दो युवक, नाहन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 फरवरी :
पुलिस स्टेशन नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान कांसीवाला के नजदीक शहर के दो युवकों को नशे का सेवन करते हुए धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से नशे का सामान भी बरामद हुआ है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया किपुलिस टीम ने बीते दिन गश्त के दौरान दो युवकों को काँशीवाला के पास नशे का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से नशा करने का सामन भी बरामद हुआ है। उन्होंने ने बताया कि पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी मकान न0 705/12 काँशीवाला व तनमय चौहान निवासी मकान न0 146/10 तैली मोहल्ला कच्चा टैंक नाहन के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि पुलिस स्टेशन नाहन में धारा 27-61-85 मादक पदार्थ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच जारी है।





