नाहन: पैदल चल रहे शख्श दबोचा, पकड़ीं 60 ग्राम चरस, संगढहा पुलिस स्टेशन में एफआईआर...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 फरवरी :
पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पाब पानी के नजदीक सड़क पर पैदल
चल रहे एक शख्स के क़ब्जे से 60 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संगढहा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
ज़िले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी अमित कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश निवासी गाँव डुंगी, डाकघर लाना पालर, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के कब्जा से 60 ग्राम चरस बपकड़ीं गई है।
एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह मे धारा 20 ND&PS Act मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।





