नाहन: क्लस्टर प्रणाली के खिलाफ जिला मुख्यालय में धरना 1 मार्च को: संघ

नाहन: क्लस्टर प्रणाली के खिलाफ  जिला मुख्यालय में धरना 1 मार्च को: संघ

अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 फरवरी :     

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के दिनांक 9 नवम्बर 2025 के सामान्य *अधिवेशन, 2 जनवरी 2026 को राज्य कार्य परिषद की बैठक व 6 फरवरी* 2026 को राज्य कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कलस्टर प्रणाली के विरोध में  राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर द्वारा दिनांक 1 मार्च 2026 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि दिनांक 1 मार्च 2026 को जिला सिरमौर नाहन के रानीताल पार्क से लेकर गुनू घाट होते हुए माल रोड, दिल्ली गेट से डीसी  कार्यालय तक प्रदर्शन होगा।

उन्होंने ने बताया कि रानीताल पार्क में राजकीय प्राथमिक शिक्षक प्रातः 11:00 बजे एकत्र होंगे और एक रैली के माध्यम से गुजरते हुए जिला सिरमौर के उपायुक्त कार्यालय तक प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:00 बजे उपायुक्त माध्यम से हिमाचल सरकार को दिनांक 23 सितम्बर 2025 को न्यू कलस्टर सिस्टम पर जारी अधिसूचना को वापिस लेने व अन्य मांगों को लेकर ज्ञापनमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को भेजा जाएगा।

जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि रैली शांतिपूर्वक कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्लस्टर प्रणाली को   लागू करना प्राइमरी शिक्षकों के हित में नही है संघ इसका हर मंच पर विरोध करेगा।