प्रतिभा सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात, बोली सदस्यता अभियान और एकजुटता से मजबूत होगी कांग्रेस संगठन

प्रतिभा सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात, बोली सदस्यता अभियान और एकजुटता से मजबूत होगी कांग्रेस संगठन
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन शिमला 3 मार्च : 

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पीसीसी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को  शुभकामनाएं देते  पार्टी के सदस्यता अभियान की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि इससे संगठन को ओर मजबूती मिलेगी। मजबूती के साथ सभी को एकजुटता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को बनाये रखने के लिये पार्टी पदाधिकारियों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी  है,इसलिए उन्हें समय समय पर इनसे संबाद करते हुए उनकी किसी भी समस्या को हल करना होगा।

होली लॉज में उनसे मिलने आएं  पीसीसी के नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को लेकर आपसी महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही कांग्रेस की सरकार बनी है। इसमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आनी चाहिए।  उनके साथ संबाद बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पार्टी के उन कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाने की आवश्यकता है जो आम लोगों के बीच अपनी साख रखते हो। उन्होंने कहा कि अगले साल के अंत तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है इसके लिए भी अभी से कमर कसनी होगी। प्रदेश कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां व जनहित के कार्यो व नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी में नए युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए।  पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ स्थापित किया है और अब इस स्तंभ को मजबूती प्रदान करना पार्टी पदाधिकारियों के कंधों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पूर्व में जो भी जिम्मेदारी दी उसे उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया है और अब भी जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे भी वह पूरा करने में कोई कमी नही रखेगी।