प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 2,247.24 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 2,247.24 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला मार्च 27 : 
 
केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की प्रधान मन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 1,538 किलोमीटर लम्बी  294  सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं जिनके निर्माण के लिए   लगभग  2,247.24  करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है /
उन्होंने  सांसद  इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की प्रधान मन्त्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत मैदानी क्षेत्रों में 500 से कम जनसंख्या और  पहाड़ी क्षेत्रों में 250 से कम जनसंख्या और नक्सल हिंसा से प्रभाबित 100 से कम  जनसंख्या  बाले  9  विशेष श्रेणी के  राज्यों / केन्द्र शासित राज्यों  के  उन  25000  गांवों को   मार्च   2029  तक  साल भर सड़क मार्ग से जोड़ने की योजना है जो अभी तक सड़क सुविधा से बंचित हैं/
उन्होंने कहा की योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मार्किट , स्वास्थ्य केंद्रों , शिक्षा संस्थानों  और विकास केन्द्रों में  आसान आबाजाही प्रदान करना है ताकि लोग राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ सकें और आधुनिक सुविधाओं का उपयोग कर सकें /  उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत सड़कों के अपग्रडेशन का प्रावधान नहीं किया गया है /
उन्होंने बताया की  केन्द्र सरकार द्वारा  बर्ष 2000 में शुरू की गई इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को बर्ष भर सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए एक मुस्त  केन्द्रीय सहायता प्रदान करने  का प्राबधान किया गया है /