नाहन: विक्रम कैसल में 16 मार्च से बन्द रास्ते मे उपजा विवाद, दो गुट आपस भिड़े, एसडीएम ने जायजा लिया....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 जुलाई :
शहर के विक्रम कैसल क्षेत्र में दो गांव को जाने वाले रास्ते में जमीन को लेकर उपजे विवाद में ग्रामीणों के दो गुटों के बीच बवाल मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हंगामे के कारण घायल हुए लोगों की पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर आई है। जहां मेडिकल कराया जा रहा है।
नाहन के एसडीएम ने भी आज 16 मार्च से बन्द रास्ते मे उपजा विवाद को लेकर मौके का जायजा लिया।
एसडीएम राजीव संख्यान ने बताया कि यहा रास्ता 16 मार्च से बन्द पड़ा है। रास्ते की जमीन को लेकर ग्रामीणों के दो गुटों में विवाद है। अदालत में इस मामले में स्टे लगा रखा है। उन्होंने ने बताया कि काला कुंड व भलगों गांव जाने वाले रास्ते की जमीन का कुछ हिस्सा होम गार्ड व कुछ निजी है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दो गुटों के बीच जमीनी विवाद के कारण हुईं मारपीट कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलो का मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों गुटों की तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।



