नाहन: टिप्पर ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल, एफआईआर दर्ज...

नाहन: टिप्पर ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल, एफआईआर दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 जून :
आईआईटी नाहन आ रहे एक युवक को रास्ते में एक तेजरफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस हादसे में बाइक सवार नीचे गिर गया और वह घायल हो गया। आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
जिले के एसपी ने एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस नाहन थाना में यहवमामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता अमन कुमार निवासी गांव एवं डाकघर विक्रम बाग, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह प्रातः लगभग 8:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल HP 18A 5157 पर आईटीआई नाहन जा रहा था। 

इसी बीच खजुरना-विक्रम बाग मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आए टिप्पर नंबर HR 58 E 7340 ने कथित रूप से तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में  मोटर साईकिल सहित नीचे गिर गया व इसे चोटे आई । 
पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ U/S 281,125(A) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ।