नाहन: जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिओ के लिए ट्रायल 29 मार्च को..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 मार्च :
राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए सिरमौर की टीम में खिलाड़ियों का चयन के लिए ट्रायल 29 मार्च को चौगान में प्रात: काल 10 बजे आयोजित किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के सचिव राकेश चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता (लड़के व लड़कियों) के वर्ग की जिला हमीरपुर में दिनांक 03 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 तक
होगी।
इस प्रतियोगिता के लिए जिला सिरमौर के ज्यूनिअर खिलाड़ी वर्ग में लड़के व लडकियों को ट्रायल के आमंत्रित किया जाता है।
उन्होंने ने बताया कि ऐसे सभी प्रतिभागी 01-01-2008 के बाद हो, आयु प्रभाण-पत्र साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए समिति का गठन किया गया है।





