अक्स न्यूज लाइन कुल्लू 19 मई :
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि० कुल्लू से जानकारी मिली कि विद्युत उप-मंडल 250 के० वी० ए रमणीक ट्रांसफार्मर के अंतर्गत आने वाली लाइनों की मरम्मत व आवश्यक रख रखाव के कारण रमणीक, बॉय्ज स्कूल, भारत भारती, रमणीक के साथ वाले क्षेत्रों में दिनांक 20 मई 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक या कार्य के सम्पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।