नाहन: पिकअप से पकड़ीं अवैध शराब की 140 पेटियां, राजगढ़ में धरा आरोपी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 मई :
जिला सिरमौर में अवैध शराब के धंधे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसा हुआ है। इसी कड़ी में राजगढ़ में पुलिस ने अवैध शराब की 140 पेटियां बरामद की है ।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीती रात प्रभारी पुलिस चौकी यशवन्तनगर, थाना राजगढ़ को गश्त के दौरान गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि संदीप वर्मा नामक व्यक्ति गाडी पिकअप न0 HP 62 4944 मे सोलन की तरफ से नेरी पुल की तरफ अवैध शराब का परिवहन कर रहा है । पिकअप कुछ ही समय मे ठाकुर ढाबा (नेरी) पहुंचने वाली है ।
एसपी ने बताया कि टीम ने वरिकत कार्यवाही करते हुए नेरी में पिकअप को रोका । गाडी को चालक संदीप वर्मा निवासी गांव बजोग डा0 टाली भूज्जल तह0 राजगढ जिला सिरमौर चला रहा था।
एसपी ने बताया कि पिकअप की चैकिंग करने पर उसमें देसी शराब मार्का संतरा न0 1 कुल 50 पेटियां व शराब अग्रेजी मार्का ROYAL STAG कुल 90 पेटियां , कुल 140 पेटियाँ शराब पाई गई।
आरोपी संदीप वर्मा कोई भी लाईसेन्स व परमिट पेश पुलिस न कर सका। पुलिस थान राजगढ़ में धारा 39(i)(a) HP Excise Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग में अन्वेषण जारी है।









