24 फरवरी को मझवाड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

24 फरवरी को मझवाड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

अक्स न्यूज लाइन मंडी, 23 फरवरी : 

 विद्युत अनुभाग  मझवाड़  के अंतर्गत आने वाले घोड़ीधार, दुदर, निहालग किप्पर, मझवाड़, मड़धार तथा कोर्टमोर्स और आसपास के क्षेत्रों में 24 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बंद  विभाग द्वारा घोड़ीधार में 4 पोल स्ट्रक्चर स्थापित करने तथा 1.5 एमवी सोलर पावर प्रोजेक्ट से जोड़ने के कार्य के चलते किया जाएगा।

सहायक अभियन्ता, विद्युत उप मंडल न. 2, मंडी ई. सुनील शर्मा ने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क किया जा सकता है।