अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 04 अप्रैल:
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियन्ता संतोष कुमार ने जानकारी दी कि विद्युत उपकेंद्र सिद्ध़पुर में विद्युत उपकरणों के उचित रखरखाव हेतु 6 अप्रैल 2026 को सुबह 9ः30 से सायं 5ः30 तक सिद्धबाड़ी, सिद्धपुर, फतेहपुर, बागणी, रक्कड़, तपोवन, झिओल, बरवाला, लोअर मोहल, गयोतो मोनिस्ट्री, घिआरी पुल, रसां, बरेह, धिकतु, ठम्बा, दाड़ी, शीला, पास्सू, आईटीआई, झाकड़ी, अप्पर बड़ोल, लोअर बड़ोल, कंडी, चोला, खनिआरा, थात्री, सुक्कड़, योल, योल बाज़ार, नरवाणा, उथडाग्रां, क़स्बा, चतेहड, स्लेट गोदाम, खुई बारग, कनेड, लोअर सुक्कड़, मनेड, धौलाधार कालोनी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। उन्होंने सर्वसाधारण जनता से बिजली विभाग को सहयोग करने की अपील भी की है।