लंबित बिजली बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें उपभोक्ता

लंबित बिजली बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें उपभोक्ता

अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 25 मार्च: 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, धर्मशाला उप-मंडल नम्बर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपने विद्युत बिलों का भुगतान पिछले कई माह से लंबित है, वे अपने बकाया बिलों का भुगतान करने की कृपा करेें। अन्यथा बिजली के मीटर काट दिए जाएंगे और इसके लिए कोई अलग से नोटिस नहीं भेजे जाएंगें।

बिजली के मीटर को दोबारा जोड़ने के लिए 250 से 1500 रूपये तक का शुल्क वसूल किया जायेगा। उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान आॅनलाइन पोर्टल तथा  संबंधित उपमंडल कार्यालय के कैश काउंटर पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक करवा सकते है।