पेयजल संकट: बीती रात खैरी योजना की लाइनों पर भी आया लैंड स्लाइड, मुरम्मत को लेकर युद्ध स्तर पर जुटा विभाग, गिरी स्कीम भी चपेट में...

पेयजल संकट: बीती रात खैरी योजना की लाइनों पर भी आया लैंड स्लाइड, मुरम्मत को लेकर युद्ध स्तर पर जुटा विभाग, गिरी स्कीम भी चपेट में...

अक्स न्यूज लाइन नाहन  07 सितम्बर :

भारी बारिश के कारण लगातार हो रहे लैंड स्लाइड से शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली गिरी व खैरी लिफ्ट वाटर स्कीम  चपेट में है।  बीती रात अचानक हुए लैंड स्लाइड से खैरी पेयजल आपूर्ति योजना लाइन का भोगरिया घाट के नजदीक  जंगल मे करीब 250 फुट हिस्सा भारी लैंड स्लाइड् की जद में आ कर ध्वस्त हो गया हुआ है। जिसके कारण नाहन शहर के लिए आपूर्ति के लिए लिफ्टिंग बन्द हो गई है।

दूसरी तरफ गिरी योजना जो पिछले कई दिनों से ध्वस्त पड़ी है के बारे में विभाग के सूत्रों के अनुसार आने वाले 15 दिनों तक स्टेबल होने की उम्मीद है। पाइप लाइनों पर लैंड स्लाइड हो रहा है। ऐसे में दोनों योजनाओं के रखरखाव को लेकर विभाग की मुश्किलें कम नहीं हुई है। लेकिन विभाग के अफसर व तमाम फील्ड स्टाफ़ अपनी जानजोखिम में डाल कर दिन रात युद्ध स्तर पर लगे है।

 उधर पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हजारों लोगों के लिए विभाग राशनिंग के जरिए आपूर्ति कर रहा है। विभाग के टैंकर लगे है तो लोग निजि स्तर पर पेयजल के टैंकर ला रहे हैं।
 
आईपीएच विभाग के एसई राजीव महाजन ने बताया कि खेरी योजना भी बीती रात लैंड स्लाइड से ध्वस्त हुई है। एक्सीयन को मौके पर भेजा गया है। रात से ही मलबे में दबी लाइनों को जोड़ने का प्रयास जारी है लेकिन लैंड स्लाइड रुक नहीं रहा है। खेरी योजना के बरसात से बन्द ट्यूबल वेल  की मुरम्मत की जा रही है।
 
महाजन ने बताया कि खेरी योजना को समय समय पर टेस्ट करते रहते हैं। इसको बन्द नही किया गया है। लगातार चलाने से ओवर हैड बढते है। गिरी योजना से शहर को माकूल पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नाहन शहर में रोजाना 45 से 50 लाख लीटर पानी की खपत होती है। नहर सवार व खैरी योजनाओं से करीब 35 लाख लीटर पानी लिफ्ट हो जाता है।
 

एसई ने बताया कि गिरी योजना लैंड स्लाइड की जद में आई है। जब तक बारिश बन्द नही होती तब तक इसकी लाइने स्टेबल नहीं हो सकती।  लैंड स्लाइड के बीचविभाग के कर्मी लाइनों को जोड़ रहे हैं लेकिन लैंड स्लाइड से टूट रही है ।

उन्होंने बताया कि खेरी योजना जल्द   सामान्य होगी, मुरम्मत जारी है। आज शहर में राशनिंग के जरिए।आपूर्ति की गई है। उन्होंने लोगों का सहयोग करने के लिए आभार जताया है।