भाजपा में ही आम परिवार से निकला हुआ व्यक्ति भी बन सकता है प्रधानमंत्री कार्यकर्ता के बिना पार्टी कुछ भी नहीं, कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है भाजपा: जयराम ठाकुर

भाजपा में ही आम परिवार से निकला हुआ व्यक्ति भी बन सकता है प्रधानमंत्री   कार्यकर्ता के बिना पार्टी कुछ भी नहीं, कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है भाजपा: जयराम ठाकुर
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन, मंडी 16 मार्च :  
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन वे नवगठित मंडल बालीचौकी के पदाधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे। इस परिचय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक सफर और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में दुनिया में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हैं, समर्थक हैं। कार्यकर्ता के बिना भारतीय जनता पार्टी कुछ भी नहीं है। देश में एक मात्र पार्टी ऐसी है जो अपने कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ाती है। भाजपा में हर पद पर कार्यकर्ता को ही मौका दिया जाता है। चाहे बूथ अध्यक्ष का पद हो चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अन्य पार्टियों की तरह यह आरक्षित नहीं है।  सामान्य से सामान्य परिवार से बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि से आया हुआ व्यक्ति बैठता है। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा या अन्य नेता सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते हुए आगे बढ़े हैं और आज देश की सेवा कर रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है की कोई भी सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता पार्टी और देश के महत्वपूर्ण पदों तक जा सकता है। 

परिचय बैठक के दौरान जयराम ठाकुर ने  कहा कि संगठन में काम करना देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन है। पार्टी हर कर्मठ कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती हैं। पार्टी द्वारा जो भी दायित्व जिस कार्यकर्ता को दिया जाए उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करना ही कार्यकर्ता का दायित्व है। बिना कार्यकर्ता के सहयोग के कोई नेता नहीं हो सकता है। हर स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाना पदाधिकारियों का दायित्व है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी जितने सक्रिय रहेंगे पार्टी भी उतनी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। 

जयराम ठाकुर ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जब मैने पहली बार चुनाव लड़ा तो बड़ी मुश्किल से जमानत बची। इसके बाद भी मैं पीछे नहीं हटा। एक विधायक की तरह नहीं तो एक कार्यकर्ता की तरह डटा रहा। जो बन पड़ा वह किया। अपने लोगों के विकास के लिए काम करने की एक धुन थी। मुझे पार्टी ने फिर मौका दिया, मेरे विधान सभा क्षेत्र ने भी मौका दिया। इतना प्यार और सम्मान देने के साथ मुझ पर भरोसा जताया। हर बार ज्यादा से ज्यादा वोटों से जितवाया। जिसका मैं तहेदिल से आभारी हूं। लोगों के इस सम्मान और भरोसे का कर्ज कभी उतारा नहीं जा सकता। बस सभी देवी देवताओं से मेरी यही प्रार्थना है कि पूरा जीवन अपने प्रदेश वासियों की सेवा में समर्पित रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि  सभी पदाधिकारी पार्टी के भरोसे पर सभी खरा उतरेंगे और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।