नाहन: तोमर भोजनालय के साथ चल रहा था चरस बेचने का धंधा,शिलाई पुलिस ने पकड़ी 137 ग्राम चरस।

नाहन: तोमर भोजनालय के साथ  चल रहा था चरस बेचने का धंधा,शिलाई पुलिस ने पकड़ी 137 ग्राम चरस।
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 दिसम्बर : 
 शिलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार नशीले पदार्थों का कारोबार  करने वाले एक तस्कर से 137 ग्राम  चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि  शिलाई बाज़ार के रोनहाट रोड पर तोमर भोजनालय के साथ भीन्दर सिंह पुत्र श्री सोभा राम निवासी गांव पन्दोग डा0 काण्डो भटनोल तह0 शिलाई जिला सिरमौर चरस बेचने का धन्धा करता है।

एसपी ने बताया कि सूचना के अनुसार तथा अगर अभी आरोपी के  बैग की तलाशी ली जाए तो उसके पास से चरस बरामद हो सकती है।  

नेगी ने बताया कि टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए भीन्दर को काबू किया गया ओर तलाशी के दौरान उसके कब्जा से 137 ग्राम चरस बरामद की। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  पुलिस थाना शिलाई में   ND&PS Act में एफआईआर दर्ज की गई है।आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है ताकि रिमांड के दौरान यह पता लगाया जा सके की यह उपरोक्त चरस कहां से लाया था और इस काम में इसके अन्य कौन-2 साथी संलिप्त है।  
2.