नाहन: कम्पनी की दीवार गिरी, मजदूर घायल,प्रबंधन के खिलाफ पांवटा में एफआईआर..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 अप्रैल :
पांवटा साहिब में एक कम्पनी परिसर में एक दीवार के अचानक गिर जाने से एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जिले के एसपी एसएन नेगी ने बताया कि J.C. जुनेजा अस्पताल सुरजपुर से पुलिस थाना पांवटा साहिब को सूचना मिली कि लेबोरेट कंपनी बहराल मे दीवार गिरने से एक व्यक्ति को घायल हालत मे ईलाज के लिए जुनेजा अस्पताल लाया गया है ।
एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम J.C. जुनेजा अस्पताल सुरजपुर पंहुची औऱ सुभा पंडित पुत्र दुखा पंडित R/o गांव-विष्णुपुर, वार्ड न0 1, माली बैलदार जिला-खड़गिया, बिहार, दाखिल मिला जिसकी MLC हासिल की गई।
नेगी ने बताया कि इस मामले लेबोरेट कंपनी बेहराल में मालिक प्रबन्धन द्वारा पूर्व में बनी कच्ची/पुरानी दिवार जो कि काफी जर्जर हालत मे लग रही है के उपर ही ईंट व सीमेंट की नई दीवार लगाई जा रही थी जिस के कारण पुरानी दीवार आधी एक तरफ से गिर गई । दीवार के गिरने के काऱण काम कर रहा एक मजदूर सुभाष पंडित घायल है ।
नेगी ने बताया कि कंपनी मालिक व कंपनी प्रबन्धन के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एफआईआर दर्ज की गई है।








