नाहन: देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,विधायक ने की शिरकत..

नाहन: देश मे बढ़ती महंगाई  के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,विधायक ने की शिरकत..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 मई :
जिला मुख्यालय में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने देश मे  बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी के नेतृत्व में  मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध में डीसी।सिरमौर को ज्ञापन सौंपा।

मीडिया से बोलते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आज लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम महंगाई को सातवें  आसमान पर पहुंचा रहे हैं। आम व्यक्ति का जीना मुहाल हुआ है और मोदी सरकार लगातार जन विरोधी नीतियां ला रही है । उन्होंने कहा कि जहां एक ओर देश में जनता त्राहिमाम है बढ़ती महंगाई से लोग बेहाल हैं लगातार बढ़ते डीजल पेट्रोल के दाम सीधा लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं तो वही मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि आज देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हैं।  

उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मोदी सरकार द्वारा की गई ट्रेड डील के चलते किसानों बागबानो को फसलों के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने आम आदमी पर महंगाई की मार मारी है उसे लोगों को अपना व परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हुआ है ।