नाहन: महाशिवरात्रि के दिन मन्दिर जा रही महिला को सुंदर बाग़ कॉलोनी में कुत्ते ने काटा, FIR हुईं दर्ज

नाहन: महाशिवरात्रि के दिन मन्दिर जा रही महिला को सुंदर बाग़ कॉलोनी में कुत्ते ने काटा, FIR हुईं दर्ज

शहर की सुंदर बाग़ कॉलोनी में बीते दिन महाशिवरात्रि पर्व पर अपने किराये के मकान से पक्का टैंक शिव मंदिर में अपने पति के साथ पूजा अर्चना करने जा रही एक महिला को घर से  निकलते ही गली में एक घर निकले कुत्ते ने अचानक।हमला कर के काट लिया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी गुंनुघाट में कुत्ते की महिला मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता महिला का मेडिकल कालेज अस्पताल में मेडिकल भी करा दिया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुत्ता काटने से पिक्स महिला नीलम की शिकायत पर सुंदर बाग़ निवासी डॉ मनीषा अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी ने कहा कि यह कुत्ते के काटे जाने का यह संवेदनशील मामला है। नेगी ने कहा मनीषा अग्रवाल के खिलाफ पहले भी कुत्ता काटने को लेकर मामला दर्ज हो चुका है। अब वो पिछले मामले का अध्ययन भी करँगे कि क्या पहले वाले मामले में अदालत में चालान पेश हूआ है या नहीं।

 पुलिस द्वारा की गई एफआईआर में पीड़िता नीलम पत्नी श्री राजकुमार निवासी मकान 224/9 नजदीक प्रताप भवन SDM रिजिडेंस नाहन जोकि वर्तमान में किरन बिन्द्रा नजदीक पक्का टैंक सुन्दर बाग कॉलोनी नाहन के किराये के मकान में रह रही है ने बताया कि मै व मेरे पति दोनों ही शिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर पक्का टैंक पर माथा टेकने के लिए कमरे से निकले थे।  

जैसे ही हम दोनों अपने कमरे से बाहर निकले तथा गली में चलने लगे तो सामने डॉक्टर मनीषा का घर है। नीलम ने शिकायत में बताया कि घर उसी समय एक लडकी  अचानक तीन कुत्तो को लेकर बाहर आई जो कि डॉकटर मनीषा के थे।

इन कुत्तो में से एक सफेद रंग के कुत्ते ने मुझे सीधे ही घुटने पर काट लिया। इस बीच कुत्ते से मुझे बडे मुश्किल से मेरे पति और केयरटेकर लडकी ने छुडाया है । घर कि बहुत सारे कुत्तों को पाल रखे हैं।जब भी उन कुत्तों को बाहर निकालती है तो कुत्तों द्वारा काटने का खतरा बना रहता है। 

इन कुत्तों से हमें खतरा है तथा मेरे पास दो बच्चे है जो स्कुल में पढ़ रहे है। उन्हे भी आने-जाने में खतरा है तथा आने-जाने का रास्ता वही है। ऐसे में इन कुत्तों की मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।