नाहन: नशे के 3 तस्कर धरे, 2 मामलों में एफआईआर दर्ज.

नाहन: नशे के 3 तस्कर धरे, 2 मामलों में  एफआईआर दर्ज.
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जुलाई :
पुलिस ने रेणूका ब्लाक में नशा तस्करी के दो अलग अलग मामलों में 3 आरोपियों को धर दबोचा। 
एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस चौकी हरिपूरधार की पुलिस टीम गश्त के दौरान  गुप्त सूचना के आधार पर गाडी नम्बर HP08A-3674  की तलाशी के दौरान गाडी चालक  विजय निवासी जुब्बली, तहसील कुपवी, जिला शिमला तथा आयुष्मान निवासी बरमाणा तहसील सदर बिलासपुर के कब्जा से 0.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
 
एसपी ने बताया कि  दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में  पुलिस थाना संगड़ाह  की पुलिस टीम गश्त के दौरान  गुप्त सूचना के आधार पर राम स्वरुप उर्फ बबलू निवासी गांव व डाकघर भवाई तहसील संगडाह जिला सिरमौर के कब्जा से 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया ।

 आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।