नाहन:वाहन 100 मीटर गहरे नाले में गिरा, एक मरा, दो घायल..
जिला सिरमौर के रेणूका जी क्षेत्र में सतयाई नाले के नजदीक एक वाहन के बेकाबू हो कर करीब 100 मीटर गहरे नीचे गिर जाने से 1 युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गये।
एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस के अनुसार गाड़ी न0 HP -79-2810 सतयायी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 31 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र श्री सुंदर सिंह निवासी गांव व डा. लाना पालर तह. संगड़ाह जिला सिरमौर की मौत हो गई।
एसपी ने बताया कि इस हादसे में दो 28 वर्षीय अशोक पुत्र श्री मोहन लाल तथा 35 वर्षीय संजय कुमार पुत्र श्री मदन सिह घायल हो गये।
एसपी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05-02-2026 को गाडी चालक अशोक, संजय कुमार तथा अभिमन्यु उपरोक्त दिन को डेबरघाट से गाड़ी न0 HP -79-2810 में वापिस आ रहे थे तो शाम करीब 07:45 बजे सतयायी नाला के पास गाड़ी लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। तीनों घायलों को इलाज के लिये CHC संगड़ाह पहुंचाया गया।
अभिमन्यु को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया तथा अशोक को ईलाज हेतु सरकारी हस्पताल नाहन का रैफर कर दिया । इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में धारा 281,125A, 106 BNS में अभियोग पंजीकृत थाना किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।





