नाहन: सोशल मीडिया पर नीजि स्वार्थ के वीडियो वायरल करना खतरनाक,बिलासपुर मामले में एफआईआर दर्ज होगी सिरमौर में : नाथूराम चौहान
शिवरात्रि पर्व के अगले दिन हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के घुमारवीं से भंडारे में खाना खा रहे दो बच्चों का वीडियो वायरल करने का मामला अब तूल पकड़ रहा है।सोशल मीडिया पर नीजि स्वार्थ के वीडियो वायरल करना न केवल गैर कानूनी है बल्कि खतरनाक व देवभूमि हिमाचल की छवि धूमिल करने को साज़िश भी है।
जिला मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हुए समाज सेवी नाथूराम चौहान ने ऐलान किया कि भले ही यह मामला बिलासपुर के घुमारवीं में घटा लेकिन भंडारे में खाना खाने वाले बच्चों की वीडियो वायरल करने वाले ईफुलेन्सर के खिलाफ वो सिरमौर में एफआईआर दर्ज करंगे। इस मामले वो आज एसपी से मिलकर सोशल मीडिया पर फ़र्जी खतरनाक वीडियो अपलोड करने वाले लोगों के खिलाफ करवाई करने की मांग उठाएंगे।
चौहान ने बताया की शादी में आयोजित भंडारे में दो बच्चों को अलग बिठाकर खाना खिलाने की वीडियो वायरल करने की खबर आई थी। हिमाचल देश में सबसे शांत राज्य है सांझे चल्हे की परम्परा भी इसी राज्य में ऐसी वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल करना यहां की शान्ति भंग करना कहीं अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा तो नहीं है।
ऐसे फ़ोटो शूट व वीडियो से समाज में अशान्ति फैलने का अंदेशा रहता है। पुलिस को ऐसे तत्वों का जो बिना बुलाए आकर, आमदनी के सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक जानकारी परोस कर अपनी रिच बढ़ाने में लगे कानूनी कार्यवाही करें।
नाथूराम ने आरोप लगाया कि ऐसी जानकारी भी है कि सोशल मीडिया पर अपनी रिच बढाने में लगे ज्यादातर इन्फूलेंसर, विलोगर व यूट्यूबर बिना बुलाये ही कार्यक्रमों पहुंच जाते है अब नीजि कार्यक्रमों में आ धमकते है कुछ ख़ास वायरल करने के लिए।
उन्होंने इन लोगों को सलाह देते हुए कहा कि कभी अपने बच्चों का वीडियो भी वायरल कर के देखो ताकि उस पीड़ा को झले सको जो अपने दूसरों को दी है।




