मुलाकात विधिक सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ
इस अवसर पर आर॰ मिहुल शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, काँगड़ा स्थित धर्मशाला ने बताया कि केंद्र के माध्यम से कैदियों को जमानत सहायता, कानूनी सलाह, मामलों की स्थिति संबंधी जानकारी, अपील प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कैदियों के परिजनों को भी कानूनी सहायता एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान चिराग भानू सिंह, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायाधीश), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, काँगड़ा स्थित धर्मशाला ने कहा कि न्याय तक पहुंच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और यह केंद्र कैदियों एवं उनके परिवारों के लिए न्याय प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।









