नाहन: भूमि विवाद में हंगामा, चले डंडे हुआ पथराव,कालाअम्ब में एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जुलाई :
कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र के गांव मोगीनंद एक भुमि विवाद के कारण हंगामा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने डंडे चलाए ओर पथराव कर दिया।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 18/07/26 को पुलिस थाना काला अम्ब में साहिदा पत्नी रोशन अली, निवासी सिम्बलवाला, डॉ. बिक्रमबाग, नाहन, जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
शिकायत के अनुसार एसडीएम के आदेशों की अनुपालना में पटवारी हल्का मोगीनंद भूमि संबंधी मामले में मौके पर कार्यवाही के लिए पहुंचे थे।
एसपी ने बताया कि आरोप है कि कार्यवाही के दौरान दूसरे पक्ष के जंग मोहम्मद एवं अन्य लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए पथराव और डंडों से हमला कर दिया ।
इस दौरान शिकायतकर्ता की माता, पति, भाई, तथा अन्य को पत्थर लगने से चोटें आईं। साथ ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस थाना काला अम्ब मे मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।



