नाहन: आल्टो कार में जा रहे थे नशे के तस्कर, धर लिए पुलिस ने, 7.21 ग्राम चिट्टा पकड़ा...

नाहन: आल्टो कार में जा रहे थे नशे के तस्कर, धर लिए पुलिस ने, 7.21 ग्राम चिट्टा पकड़ा...
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 26  जून :
नाहन क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे के कारोबार में लगे दो तस्करों को उस वक्त धर दबोचा जब वो अपनी आल्टो कार में चंडीगढ़ से रेणूका जा रहे थे।दो आरोपियों के खिलाफ नाहन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार को स्पैशल डिटेक्शन सैल नाहन की पुलिस टीम को गश्त  के दौरान गुप्त  सूचना मिली कि दो युवक काफी समय से मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन बेचने का धंधा कर रहे हैं।
एसपी ने बताया कि आरोपी आज अल्टो गाड़ी  न0 HP71-1726 मादक पदार्थ चिट्टा /हैरोईन की खेप चंडीगढ़ से लेकर रेणुका जी की तरफ ले जा रहे थे।
 नेगी ने बताया कि स्पैशल डिटेक्शन टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए वर्षा शालिका लोहारड़ी के पास अल्टो गाड़ी को रोककर पूछताछ की व तलाशी ली गई।
मामले में  आरोपी गौरव ठाकुर व देविन्दर शर्मा निवासी ददाहु जिला सिरमौर ली तलाशी के दौरान कब्जे से 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके  पुलिस थाना नाहन में ND&PS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।