नाहन : मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला घायल, आरोपी चालक पर एफआईआर दर्ज...
नेशनल हाईवे पर बोहलियो बस स्टॉप पर इंतजार कर रही एक महिला को मोटर साइकिल चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला घायल हो गई।
एसपीएनएस नेगी ने बताया कि पु8 स्टेशन नाहन में शिकायतकर्ता श्रीमति अन्जना कुमारी पत्नि श्री संजीव कुमार गांव बोहलियों डा0 शम्भुवाला तहसील नाहन ने आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल चालक मनदीप पुत्र श्री ओमप्रकाश गांव बनकला डाकघर शम्भुवाला, तहसील नाहन जिला सिरमौ, हि0प्र0 ने उनकी सास दर्शनी देवी को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें चोटें आई हैं।
एसपी ने बताया कि यह घटना 23 फरवरी 2026 को सुबह बोहलियों बस स्टॉप पर हुई जब शिकायतकर्ता बस का इंतजार कर रही थी तथा उसी समय उसकी सास सड़क में आ रही थी। । मोटरसाइकिल चालक मनदीप के खिलाफ धारा 281, 125A BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया है और तफ्तीश जारी है।




