नाहन: अमरपुर मोहल्ला में मारपीट के दौरान उठाली ईंट दोनों पक्षों ने की शिकायत क्रास मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 मई :
शहर के मोहल्ला अमर पुर में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस स्टेशन नाहन क्रॉस मामला दर्ज किया गया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया किशिकायतकर्ता संगीता पत्नी रोहित, निवासी अमरपुर मोहल्ला ने पुलिस थाना नाहन में शिकायतदर्ज करवाई कि दिनांक 17-05-2026 को शाम के समय वह पति के साथ मंदिर जा रही थी।
रास्ते में मदन मोहन व उसके बेटे ने गाली देकर रोका और लोगों के सामने बेइज्जती की। बहस के दौरान मदन मोहन ने पति को पीछे से पकड़ा व बेटे ने ईंट उठाई। एसपी ने बताया कि झगड़ा छुड़ाने के दौरान मदन मोहन का पांव फिसलने से वह मुंह के बल गिर गया।
आरोप है कि आरोपी घर पर भी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी ने बताया कि दूसरे पक्ष कीऔऱ से शिकायतकर्ता मदन मोहन स्वामी पुत्र स्व0 कांति नारायण स्वामी, सेवानिवृत्त बिजली विभाग, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 17-05-2026 को शाम के समय वह बेटे अमित के साथ फोटोस्टेट दुकान पर गए थे।
रोहित व उसकी पत्नी संगीता ने रास्ते में रोककर मारपीट की, ईंट उठाकर हमला किया। इसके बाद रोहित ने 6-7 साथियों को बुलाकर मारपीट की। मदन मोहन को बाजू, नाक, माथे व दांत में तथा बेटे अमित को बाजू व कान के पीछे चोटें आईं।
पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।









