नाहन: गाड़ी हटाने को क्या कह दिया,तोड़ डाला हाथ, डंडों से कर दी पिटाई, आरोपी पर एफआईआर दर्ज...

नाहन: गाड़ी हटाने को क्या कह दिया,तोड़ डाला हाथ, डंडों से कर दी पिटाई, आरोपी पर एफआईआर दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 मई :
 रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर क्या कह दिया कि आरोपी में अपने भाई को बुलाया औऱ शिकायत कर्ता की पहले तो डंडों से जमकर पिटाई कर दी और इस बीच  पीड़ित का हाथ भी तोड़ डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है म

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि विजेंद्र तोमर निवासी गांव बेडोन, डा0 व तह0 ददाहु, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना रेणुकाजी में शिकायत कि थी कि 30-04-2026 को वह अपने पिता को गांव छोऊ भोगर छोड़ने जा रहा था, क्योंकि घर में भतीजे की शादी थी। रास्ते में लेखराज की गाड़ी खड़ी थी। 

एसपी ने कहा कि शिकायत के अनुसार  गाड़ी थोड़ा हटाने को कहने पर लेखराज ने अपने भाई को बुलाकर डंडों से मारपीट की, जिससे विजेंद्र के दाहिने हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हो गया। 
डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग का आगामी अन्वेषण जारी है।