अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 अप्रैल :
पांवटा साहिब में अपने घर से 19 अप्रैल को लापता हुई एक 15 वर्षीय नाबालिगा की लाश आज पुलिस ने यमुना नदी से बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली स्वर्गधाम के नजदीक यमुना नदी के किनारे एक लड़की की लाश पड़ी है।
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने लाश को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पांवटा के सिविल अस्पताल भेजा ।नाबालिगा की पहचाज 15 आस्था पुत्री वेदप्रकाश, निवासी वार्ड नंबर 10, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल से घर से लापता थी । परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पांवटा पुलिस स्टेशन में दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि यमुना नदी से 15 वर्षीय नाबालिगा की लाश रिकवर की गई है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। इस मामले हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच होगी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।