नाहन: पिकअप नाले में गिरी, 26 वर्षीय युवक की मौत, चालक घायल,शिलाई में हुआ हादसा..

नाहन: पिकअप नाले में गिरी, 26 वर्षीय युवक की मौत, चालक घायल,शिलाई में हुआ हादसा..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 फरवरी :     
शिलाई में एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी इस हादसे एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। शिलाई पुलिस स्टेशन में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि  हादसे में मौत का शिकार हुए युवक की पहचान 26 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र श्री जीत सिंह निवासी गांव चचराडा डा0 शिरी क्यारी तह0 शिलाई जिला सिरमौर रूप में हुई है।
इस हादसे में पिकअप चालक विपिन कुमार पुत्र श्री लाल सिंह निवासी गांव चचराडा डा0 शिरी क्यारी तह0 शिलाई घायल हुआ है 
पुलिस के अनुसार चालक विपिन कुमार अपनी पिकअप न0 HP85-2604 को गांव मंगताडी में पिकअप मोड़ने की जगह न होने के कारण गांव मंगताडी घटनास्थल से करीब 50 मीटर पीछे नाले से मोड़कर बैक करके वापिस गांव मंगताडी ले जा रहा था उसी बीच पिकअप अचानक सड़क से नीचे नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
चालक के खिलाफ धारा 281, 125(a), 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है और तफ्तीश जारी है।