अक्स न्यूज लाइन शिमला 26 फरवरी :
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की गिरफ्तारी के विरुद्ध देशभर से युवा एकजुट नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने दिल्ली में देशभर से आए युवा कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब जी की गिरफ्तारी के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि यह गिरफ्तारी पूर्णतः संवैधानिक दृष्टि से खरी नहीं उतरती। संविधान सभी को अपनी आवाज उठाने का पूर्ण अधिकार देता है, किंतु इस प्रकार के दमनकारी रवैये से केंद्र सरकार का यह कदम बिल्कुल न्यायोचित नहीं है। सत्य की हमेशा जीत होगी। मुद्दों से भटककर केंद्र सरकार देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन राणा, प्रदेश महासचिव डॉ. रणजीत वर्मा, महासचिव राघव ठाकुर, व प्रदेश सचिव तुषार स्तान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतिबद्धता दोहराते हुए केंद्र सरकार से तत्काल मांग करते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को बिना शर्त रिहा किया जाए तथा युवाओं की आवाज दबाने की साजिश रोकी जाए।