नाहन: यूको आरसेटी में 14 दिवसीय आर्टिफिशियल ज्वेलरी मैकिंग प्रशिक्षण सम्पन्न, 34 ने हिस्सा लिया..

नाहन: यूको आरसेटी में 14 दिवसीय आर्टिफिशियल ज्वेलरी मैकिंग प्रशिक्षण सम्पन्न, 34 ने हिस्सा लिया..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 3 फरवरी : 

ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान, सिरमौर द्वारा आयोजित 14 दिवसीय आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण बारमा पापड़ी पंचायत में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था।

कार्यक्रम में 34 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हार, झुमके, चूड़ियाँ तथा अन्य फैशनेबल आर्टिफिशियल आभूषणों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही कच्चे माल का चयन, लागत निर्धारण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित जानकारी भी दी गई, ताकि प्रतिभागी अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकें।

डोमेन स्किल टीचर मिस शबनम द्वारा उन्हें आर्टिफिशियल आभूषणों के निर्माण के गुर सिखाए गए। आज प्रशिक्षण का अवलोकन राकेश कुमार वर्मा ईडीपी मूल्यांकनकर्ता तथा कामना डोमेन मूल्यांकनकर्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह व एलडीएम सिरमौर सनोज कुमार सिंह ने शिरकत की। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोज़गार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आरसेटी निदेशक  मंजीत ने उम्मीदवारों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर आरसेटी स्टाफ मौजूद रहा।

आरसेटी भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास में योगदान देता रहेगा जल्द ही आरसेटी सिरमौर में सिलाई और कटिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम फरवरी 2026 में अयोजित होने जा रहा है जो की 31 दिन का है। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय आकर निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।