बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा ही समाज की वास्तविक शक्ति : कैप्टन रणजीत सिंह
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 27 फरवरी :
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं के मध्य संवाद, प्रश्नोत्तरी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समूह गान गाकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया। युवाओं ने लघु नाटिका और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यकम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य आतिश वर्मा और सोसाईटी फॉर एनवायरमेंटल एंड रूरल अवेकनिंग के प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा ने इस विषय पर अपने विचार रखे।
जिला कल्याण अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को बड़े बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने एवं उनके प्रति सम्मान व सेवाभाव बनाये रखने का अनुरोध भी किया।




