नाहन: जमीन विवाद में दो गुट भिड़े, चले डंडे हुआ पथराव, राजगढ़ में क्रॉस एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 अप्रैल :
जमीनी विवाद को लेकर राजगढ़ के खालटू गांव में दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार इस दौरान डंडे व पत्थर भी चले। यही नहीं तेज हथियार चलने से कई लोगों चोटें भी आई ऐसे आरोप लगाए गए हैं। राजगढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि हरकीरत सिंह S/O श्री मेजर दलजीत सिंह R/O H. No. 2987/1 सेक्टर 42 C चण्डीगढ ने पुलिस थाना राजगढ में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 3.4.26 को यह दर्पण कुमार निवासी गांव, डा0 व तहसील निरमण्ड जिला कुल्लु के साथ अपने दोस्त अभिषेक कटोच की जमीन गांव खाल्टू में कंटिली तार बाड लगाने के लिए लेबर के साथ जा रहा था तो समय करीब 9:00 बजे प्रातः जब ये दोनो गेट के पास पहुँचे तो स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह व ऋषभ चौहान ने इनका रास्ता रोक दिया और डण्डो व पत्थरो से इनके साथ मारपीट करी है जिनकी मारपीट से इन दोनो को शरीर में चोटे आई है ।
एसपी ने बताया कि उधर दूसरे पक्ष ने भी पुसिस थाना राजगढ में श्री मनमोहन सिंह पुत्र श्री जीत सिंह निवासी गाँव खालटु मतियाना डा0 करगाणु तहसील राजगढ की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि खाल्टु सडक के नीचे इनकी पुश्तैनी जमीन है।
राजेन्दर रावत ने इससे इसकी जमीन से 6 फुट रास्ता मांगा था जिसकी बात 12.50 लाख में हुई थी परन्तु जब सडक बनाई गई तो 6 फुट के बजाय 12 फुट से 14 फुट बनाई गई। जिसमे कि राजेन्दर रावत ने इसे 5.50 लाख रुपये दिए। उसने इनसे वादा किया था कि यह आपको 12.50 लाख से बढाकर 20 लाख रुपये देगा और साथ ही 1 पानी का बोर करने की बात की थी। जब रोड बनाया गया तो इन्होने पशुओं के बचाव के लिए लिंक रोड पर गेट लगाया था। इसने राजेन्दर रावत को पैमेंट करने के लिए कई बार कहा, परन्तु उसने इनकी आगे की कोई पैमेंट नही की।
एसपी ने बताया कि आरोप लगाया गया है कि दिनांक 03-04-26 को जब यह अपनी गऊशाला को गया था तो सडक पर एक गाडी रुकी जिसमे से हरकीरत सिंह और दरपन सिंह और 4 आदमी लेबर उतरे तब इसने उनसे पुछा की कहा जा रहे हो कागज है तो दिखाओ। फिर हरकीरत सिंह कहने लगा कि हमने 11 लाख दिये है।
इस बीच दोनो गेट के अन्दर आ गये और इनके साथ तेज हथियार से इस पर और इसके बेटे पर हमला कर दिया जिस कारण इनको चोटे आई है।
एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ जिस पर पुलिस थाना राजगढ में धारा 329(3), 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तेहत मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है।
व धारा 126(2), 115(2), 351(2), 3(5) BNS पंजीकृत कर मामले








