जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, शिमला द्वारा शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
अक्स न्यूज लाइन शिमला, 23 मार्च :
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव हेमंत जोकटा ने बताया कि यह शिविर उपायुक्त शिमला एवं सोसाइटी के अध्यक्ष अनुपम कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किया गया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है, बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
इस शिविर में कमला नेहरू अस्पताल, शिमला के ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, और एकत्रित सभी 22 यूनिट को उनके ब्लड बैंक में जमा किया गया। अंत में, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, शिमला ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी नियमित रक्तदान करने की अपील की, ताकि शिमला जिले में किसी भी मरीज को रक्त की कमी न हो।





