नाहन: घर जा रहा था, रास्ता रोककर आरोपियों लातें घुसे बरसाए, शिलाई में एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 01 जुलाई :
शिलाई ब्लॉक में घर जा रहे एक व्यक्ति का आरोपियों ने पहले रास्ता रोका और फ़िर उसकी धुनाई कर दी। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई मॆ बीरबल सिंह पुत्र श्री चानण सिंह निवासी गांव घासण डा0 गवाली तह0 शिलाई जिला सिरमौर हि0प्र0 ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 30-06-26 को शिलाई बाजार में डाकघर के नजदीक सुरेन्द्र सिह, वीर सिंह, कपिल तथा विवेक निवासी ग्राम घासण ने घर जाते हुए इसका व इसके भाई का रास्ता रोका तथा इनके साथ लात घुसो से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी ।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




