नाहन: पहले रास्ता रोका फिर डंडे से की मारपीट, संगड़ाह में मामला दर्ज
संगड़ाह में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता मांगा राम पुत्र अकलू राम, निवासी गांव उंचा टिक्कर, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह गांव कोटी से अपने घर आ रहे थे, तो रास्ते में नरेश पुत्र नंदु व संजू पुत्र इन्दर सिंह ने इसके साथ मारपीट की।
एसपी ने बताया किइस संबंध में थाना संगड़ाह में अभियोग धारा 126(2), 115(2), 352, 3(5) BNS के तहत दर्ज कर लिया गया है। मामले का अन्वेषण किया जा रहा है।








