सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन का अंतिम अवसररू एक माह के भीतर कराएं प्रक्रिया पूरी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन का अंतिम अवसररू एक माह के भीतर कराएं प्रक्रिया पूरी
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन केलांग 24 जुलाई :
 जिला कल्याण अधिकारी मनीष राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि0प्र0 द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा पंेशन लाभार्थियों का सत्यापन (ई-केवाईसी) जिला कल्याण अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से , जुलाई 2025 में आरम्भ किया गया था तथा विभाग द्वारा सत्यापन की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी।

उन्होंने बताया कि विभाग के अथक प्रयास के फलस्वरूप जिला लाहौल स्पीति स्थित केलांग में कुल 2523 लाभार्थियों का आधार आधारित (ईकेवाईसी) की जा चुकी है। सरकार के ध्यान में आया है कि अभी भी कुछ पेंशनर अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं कर सके हैं जिस कारण वे पेंशन सुविधा से वंचित हैं।

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनर जिन्होंने अभी तक अपना (ई-केवाईसी) सत्यापन नहीं किया है वे सम्बंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर एक माह के भीतर आपनी (ईकेवाईसी) सत्यापन सुनिश्चित करवाएं। इस अंतिम अवसर के उपरांत, पेशन लाभार्थी द्वारा अपनी ई-केवाईसी सत्यापित नहीं करने की स्थिति में यह समझा जाएगा कि पेंशनर अनुपलब्ध है अथवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने हेतू पात्र नहीं है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी असहाय पेंशन भोगी का आधार कार्ड किसी कारण से नहीं बना है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है, तो इस बारे में आप संबंधित जिला कल्याण अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। ई-केवाईसी सत्यापन हेतु आवश्यक जानकारी/इस संबंध में किसी सहायता के लिए प्रार्थी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, लाहौल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।