विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल से की भेंट
अक्स न्यूज लाइन शिमला 4 अप्रैल :
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल ने परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेगी।








