नाहन: राजकीय उच्च विद्यालय देवका के प्री-वोकेशनल विद्यार्थियों नेचर पार्क किया भ्रमण..

नाहन: राजकीय उच्च विद्यालय देवका के प्री-वोकेशनल  विद्यार्थियों नेचर पार्क किया भ्रमण..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 मार्च : 
राजकीय उच्च विद्यालय देवका द्वारा प्री-वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन स्थानीय नेचर पार्क में किया गया।

इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वनस्पतियों, प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।

यह भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। इस दौरान विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका श्रीमती शीतल ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, वन विभाग तथा इको-टूरिज्म जैसे विषयों में संभावित करियर के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।