अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 अक्टूबर :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 29 व 30 अक्तूबर, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे तथा रेणुका विकास बोर्ड की विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।