अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 अप्रैल :
विधायक रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार ने आज संगड़ाह के समीप जवगाधार से जलशक्ति विभाग के पम्प हाउस तक 17 लाख की लागत से निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इस सम्पर्क मार्ग के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। इसके उपरांत विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह का निरीक्षण किया जहां उन्होने मरीजों का कुशलक्षेम पुछा तथा चिकित्सालय की व्यवस्था को जांचा।
इसके पश्चात विनय कुमार ने नवगठित संगडाह नगर पंचायत बनने पर आयोजित धन्यवाद एवं स्वागत कार्यकम की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होने स्थानीय लोगों को नगर पंचायत संगडाह तथा संगडाह ग्राम पंचायत ग्रामीण बनने की बधाई देते हुए कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की कर्मभूमि तथा डॉक्टर प्रेम सिंह की जन्म भूमि रही है
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन तीनों महानुभूतियों की बदौलत आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि में लगातार अग्रसर हो रहा है उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना उनकी प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि संगडाह नगर पंचायत बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा भविष्य में ददाहु तथा नोहराधार ग्राम पंचायतो को नगर पंचायत बनाने के प्रयास किए जाएंगे , उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नवगठित नगर पंचायत संगडाह में आगामी चुनाव के दौरान आम सहमति बनाकर काबिल लोगों को आगे आने का अवसर प्रदान किया जाए उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए 155 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे जिससे लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण होगा।
इस मौके पर हाल ही में सेवानिवृत हुए उपनिदेशक कृषि राज कुमार ने कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए जिनका प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तथा जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने फूलमालाएं डालकर पार्टी में मिलने पर उनका स्वागत किया इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद परमार ,मित्र सिंह तोमर ,ओम प्रकाश ठाकुर, रणधीर पवार, यशपाल चौहान , एसडीम संगडाह सुनील कायथ , खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कक्कड़ , के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थितहै